back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BMC चुनाव 2025: सीट बंटवारे पर महायुति में घमासान! शिंदे गुट और BJP आज करेंगे पहली अहम बैठक

मुंबई और ठाणे महानगरपालिका चुनाव 2025 को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी आज सीट बंटवारे पर पहली अहम बैठक करेंगे। जबकि उपमुख्यमंत्री शिंदे ठाणे में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित महानगरपालिका चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। खासकर देश की सबसे धनी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और ठाणे महानगरपालिका के चुनावों को लेकर सत्ताधारी महायुति (शिवसेना-शिंदे गुट और भाजपा गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है।

सीटों के तालमेल को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आज (मंगलवार को) पहली औपचारिक और निर्णायक बैठक होने जा रही है, जिसे आगामी चुनावी रणनीति की दिशा तय करने वाला सबसे अहम कदम माना जा रहा है।

BMC: पहली बैठक में 50-50 फॉर्मूले से शुरुआत करेगा शिंदे गुट

मुंबई में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक में दोनों दलों के दिग्गज नेता शामिल होंगे।शिवसेना (शिंदे गुट) मंत्री उदय सामंत, पूर्व सांसद राहुल शेवाळे और राज्यमंत्री योगेश कदम।भारतीय जनता पार्टी (BJP)मंत्री आशिष शेलार, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, विधायक प्रविण दरेकर और अतुल भातखळकर।शिवसेना (शिंदे गुट) बातचीत की शुरुआत 50-50 सीट बंटवारे के फार्मूले के साथ कर सकता है। शिंदे गुट अपने पक्ष में तर्क दे रहा है कि उसके पास 2012 और 2017 के चुनावों को मिलाकर 125 पूर्व पार्षदों का अनुभव है।

वहीं, BJP भी इस बार झुकने के मूड में नहीं दिख रही है। पार्टी का लक्ष्य इस बार 100 से अधिक सीटें जीतकर BMC में अपनी पकड़ मजबूत करना है। गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में BJP ने अकेले दम पर 82 सीटें जीती थीं। गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका को लेकर दोनों दलों के बीच सीटों की खींचतान इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु होगी।

ठाणे में ‘सुपर एक्शन’ मोड में शिंदे, आज चुनावी रोडमैप होगा तैयार

जहां मुंबई में सीट बंटवारे पर माथापच्ची चल रही है, वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज अपने गृह जिले ठाणे महानगरपालिका चुनावों को लेकर पूरी तरह से ‘एक्शन मोड’ में हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे आज ठाणे में पार्टी पदाधिकारियों की एक अहम बैठक करेंगे।यह बैठक शाम को टिप-टॉप प्लाजा में होगी, जिसमें चुनाव के रोडमैप को अंतिम रूप दिया जाएगा।इसमें सभी पुराने नगरसेवक, विभाग प्रमुख, शाखा प्रमुख, विधायक, सांसद और पूर्व पार्षद शामिल होंगे।बैठक में न सिर्फ चुनावी रणनीति, प्रचार अभियान, और जनसभाओं पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, बल्कि संभावित उम्मीदवारों और भाजपा के साथ गठबंधन में तालमेल पर भी विस्तृत चर्चा होगी।

कांग्रेस भी मैदान में उतरी

महायुति में बैठकों का दौर जारी रहने के बीच विपक्ष भी अपनी तैयारियों को धार दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अध्यक्षता में आज दोपहर नगर निगम क्षेत्रों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों की बैठक आयोजित होगी।

भाजपा भी मुंबई में BMC चुनाव को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) और RPI (आठवले) जैसे अन्य घटक दलों के साथ चरणबद्ध बैठकें करेगी। ये सभी बैठकें दादर स्थित पार्टी मुख्यालय वसंत स्मृति कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। यह साफ है कि मुंबई और ठाणे जैसे महानगरों में इस बार चुनावी मुकाबला न सिर्फ विपक्ष से होगा, बल्कि महायुति के भीतर सीटों की हिस्सेदारी को लेकर होने वाली बैठकों के नतीजे ही यह तय करेंगे कि इन नगरपालिकाओं में किसका दबदबा कायम रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵