back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्यसभा को लेकर सस्पेंस बरकरार, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं– ‘मैं उसे लेकर कोई…’

राज्यसभा चुनाव से पहले प्रियंका चतुर्वेदी ने दोबारा उम्मीदवारी पर कयासों से इनकार किया, लेकिन जनता के हित में काम जारी रखने का भरोसा दोहराया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। 7 सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच सबसे ज्यादा चर्चा शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी को लेकर है, जिनका कार्यकाल अब खत्म होने वाला है। क्या वे दोबारा राज्यसभा जाएंगी? इस सवाल पर उन्होंने खुद ही स्थिति स्पष्ट कर दी है।

“जनता का भरोसा मिला, आगे भी काम करूंगी”

मीडिया से बातचीत में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में उन्होंने जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है और पूरी मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने कहा, “जनता ने मुझ पर भरोसा जताया, मुझे भरपूर समर्थन मिला। मेरी पार्टी ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

हालांकि दोबारा राज्यसभा जाने को लेकर उन्होंने साफ कहा कि वह किसी तरह का अनुमान नहीं लगाना चाहतीं, लेकिन देश और जनता के हित में काम करना जारी रखेंगी।

“राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी मौका मिला”

उन्होंने यह भी कहा कि एक ऐसी महिला, जिसका पहले राजनीति से सीधा संबंध नहीं था, उसे राज्यसभा में काम करने का अवसर मिला-यह उनके लिए गर्व और आभार का विषय है। उन्होंने दोहराया कि भविष्य को लेकर कयास लगाने के बजाय वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं।

MVA का गणित क्या कहता है?

महाविकास आघाड़ी (MVA) के पास मौजूदा विधायकों के आंकड़ों के आधार पर केवल एक राज्यसभा सीट जीतने की स्पष्ट स्थिति बनती दिख रही है। गठबंधन में कांग्रेस (16), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार गुट (10) और शिवसेना ठाकरे गुट (20) यानी कुल 46 विधायक हैं। छोटे सहयोगी दलों (सपा 2 और माकपा 1) को जोड़कर आंकड़ा 49 तक पहुंचता है।

49 विधायकों के आधार पर MVA का एक सांसद राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन वह चेहरा कौन होगा-इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

चुनाव कार्यक्रम तय

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 10 राज्यों में 16 मार्च को मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 5 मार्च, 6 मार्च को जांच और 9 मार्च तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

सियासी संदेश क्या?

प्रियंका चतुर्वेदी ने भले ही दोबारा राज्यसभा जाने पर सीधा दावा नहीं किया हो, लेकिन उनके बयान से यह साफ है कि वे सक्रिय राजनीति में अपनी भूमिका जारी रखने को तैयार हैं। अब निगाहें MVA के अंतिम फैसले पर टिकी हैं-क्या उद्धव गुट उन्हें फिर मौका देगा या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगा?

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार प्लेन क्रैश के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, FIR की मांग को लेकर बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar के प्लेन क्रैश में निधन के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। इस हादसे...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...