मुंबई, 18 अप्रैल (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मध्य रेल ने मुंबई व पुणे से मंडुवाडीह और पुणे-गुवाहाटी के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग के अनुसार इन गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है- मुंबई-मंडुवाडीह सुपरफास्ट ट्रेन 01319 स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 और 27 अप्रैल को 12.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन 15 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। इसी प्रकार 01320 स्पेशल मंडुवाडीह से 21 और 28 अप्रैल को 18.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन 21.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इन ट्रेनों को कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिओंकी व वाराणसी स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 3 एसी चेयर कार, 17 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। पुणे-मंडुवडीह सुपरफास्ट ट्रेन 01457 विशेष ट्रेन पुणे से 20 और 27 अप्रैल को 20.20 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 00.35 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। इसी प्रकार 01458 स्पेशल 22 और 29 अप्रैल को मंडुवाडीह से 02.40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07.20 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों को दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिओंकी व वाराणसी स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 20 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। पुणे-गुवाहाटी वन-वे स्पेशल ट्रेन 01459 स्पेशल ट्रेन पुणे से 21 अप्रैल को 06.10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 13.40 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इस ट्रेन को दाउद कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिओंकी, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, बरौनी जंक्शन, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया जंक्शन पर हॉल्ट दिया गया है। इस ट्रेन में 2 थ्री एसी, 9 स्लीपर, 9 सेकंड सीटिंग की संरचना की गई है। पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 01319, 01457 और 01459 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co.in पर 19 अप्रैल को शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप




