उज्जैन, 21 जून (हि.स.)। विद्या भारतीय मध्य क्षेत्र के तत्वावधान में और मालवा प्रांत के संयोजकत्व में आयोजित योग दिवस समारोह को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संबोधित किया। इस ऑन लाइन कार्यक्रम का प्रसारण विक्रम विवि के स्वर्ण जयंती सभागृह से हुआ। यहां विद्या भारती के अ.भा.अध्यक्ष रामकृष्ण राव, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक अशोक सेाहनी, बालिका शिक्षा की अखिल भारतीय संयोजक रेखा चूड़ासमा,सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा के अध्यक्ष डॉ. कमलकिशोर चितलांग्या एवं कार्यक्रम संयोजक हिना नीमा उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ऑन लाइन जुड़े 80 हजार परिजनों से अपील की कि सभी परिवार अपने घर पर योग को नियमित रूप से दिनचर्या में स्थान दें। योग जोडऩे का काम करता है। ऑनलाईन कार्यक्रम करना बड़ा कठिन काम होता है, किन्तु विद्या भारती ने अपनी योजना एवं संगठन शक्ति के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन कर दिखाया। योग की महत्ता को देखते हुए ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में योग का समावेश किया गया है। रामकृष्ण राव ने कहा कि पूरे विश्व में योग को वैज्ञानिक,भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न अंग माना है। यह भी माना कि योग सम्मत जीवन जीने से रोगो पर विजय पाकर एक स्वस्थ शरीर बनाया जा सकता है। सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहिनों ने योग गीत पर योगासन के 14 प्रकार के आसन एवं प्राणायाम की प्रस्तुति दी। संचालन प्रांत प्रमुख पंकज पवार ने किया। हिन्दुस्थान समाचार/ललित ज्वेल/राजू




