back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपडेट.. तेज रफ्तार कार और डम्फर की टक्कर, 03 की मौत

रायसेन, 24 जून (हि. स.)। रायसेन से भोपाल जाने वाले हाइवे पर गुरुवार अल सुबह 4 बजे गंजबासोदा से उज्जैन लौटते समय रेत के डम्फर से एक तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी एवं कार चालक शामिल है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उज्जैन के वसंत बिहार कालोनी में रहने वाला एक परिवार विदिशा जिले गंजबासोदा में किसी समारोह में शामिल होने आये थे। गुरुवार की सुबह चार बजे रायसेन शहर से निकलने वाले वायपास पर डम्फर एवं कार के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार राजेंद्र जादौन, उनकी पत्नी विजया जादौन एवं कार चालक विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। हिन्दुस्थान समाचार / नीलेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

अब घर बैठे आधार अपडेट संभव! e-Aadhaar App से ऐसे नाम, पता और मोबाइल नंबर बदलें

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵