back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपडेट: नागदा के पास मालीखेड़ी गांव में टीके लगाने पहुंची टीम पर हमला, एक गंभीर घायल

नागदा, 24 मई (हिं.स.) । नागदा से लगभग 20 किमी दूर गांव मालीखेड़ी में सोमवार को कोविड 19 का टीकाकरण करने पंहुची टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीण टीकाकरण का विरोध कर रहे थे। इस हमले में पंचायत सहायक सचिव रेशमा कुरेशी का पति शकील मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना उन्हेल में इस प्रकरण में पुलिस ने अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किए हैं। सीएसपी मनोज रत्नाकर के अनुसार हमले में शामिल मुख्य आरोपित समेत सभी को गिरफतार कर लिया है। घटना के बाद आला-अफसर एसडीएम आशुतोष गोस्वामी समेत अधिकारियों का दल गांव पहुंचा और टीकाकरण शुरू कराया। इस घटना के दौरान उन्हेल अपर तहसीलदार अन्नु जैन भी भीड़ में फंस गई थी लेकिन वह बच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मालीखेड़ी थाना उन्हेल में अधिकारियों का दल टीकाकरण के लिए पहुंचा था। पारदी समाज की बस्ती में टीकाकरण के लिए लोगों को समझाया जा रहा था। इस दौरान गांव के अन्य लोग आ गए और भीड़ का रूप ले लिया। इसी समय आनंद पिता भारतसिंह पारदी निवासी गांव पांसलोद थाना उन्हेल ने लाठी से सहायक सचिव के पति पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार फरियादी शकीद मोहम्मद की रिपोर्ट पर दो महिलाओं समेत कुल आठ लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी आनंद पारदी, मैक्सी पारदी, चंदुलाल पारदी, मेहमानी पारदी, उस्मानी बाई, आकाश बाई समेत अन्य पर धारा 323, 294, 506/ 34 में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार से पटवारी कैलाश नारायण चांडक की रिपोर्ट पर आनंद पारदी, मैक्सी पारदी तथा चंदुलाल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा घारा 353 में प्रकरण दर्ज किया गया। सीएसपी मनोज रत्नाकर के अनुसार सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया है। हिंदुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया

Advertisementspot_img

Also Read:

मिथुन चक्रवर्ती ने TMC नेता कुणाल घोष पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵