ग्वालियर, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा व केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास पंचायती राज व खाद्य प्रासंस्करण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रविवार, 14 मार्च को मुरैना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा व केंद्रीय मंत्री तोमर संयुक्त रुप से प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह -संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व भिंड सांसद संध्या राय, प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ,संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता ने शनिवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री 14 मार्च को प्रात: 11 बजे होटल शिवाय न्यू कोर्ट के पास पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगें। दोपहर 1 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2 बजे बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। शर्मा दोपहर 3 बजे राधिका पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेकर 4 बजे रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करने के पश्चात शाम 5.15 बजे राधिका पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद




