भोपाल, 19 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां नये संक्रमितों का आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए प्रधानमंत्री जी के "दवाई भी और कड़ाई भी" के संदेश को अपनी जीवनचर्या में शामिल करें। सभी पात्र व्यक्ति वैक्सीन लगवाएं और कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से जारी आमजन के नाम संदेश में कहा है कि आप सभी के सहयोग और प्रयासों से पहले भी मध्यप्रदेश में कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पाने में हमें सफलता मिल चुकी है। कोरोना को हराने के लिएसभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन के साथ-साथ मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने और स्वच्छता का कड़ाई से पालन करने सहित सभी सावधानिया बरतनी जरूरी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश




