back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: नतीजों से पहले आज होगी, वर्तमान शिवराज कैबिनेट की आखिरी बैठक, मुख्य सचिव को दी जाएगी विदाई

Bhopal: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले आज मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने जा रही है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले आज मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बैठक मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैक को सेवानिवृत्ति पर विदाई देने के लिए बुलाई गई है।

आज होगी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को वर्तमान सरकार दो बार सेवा वृद्धि का लाभ दे चुकी है और उनकी दूसरी सेवावृद्धि की अवधि आज समाप्त हो रही है। यानी मुख्य सचिव बैस आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसी सिलसिले में आज सुबह मंत्रालय से 11.15 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में शिवराज सरकार के सभी मंत्रियों के अलावा अधिकारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में मुख्य सचिव के विदाई समारोह के अलावा कोई दूसरे एजेंडे पर चर्चा नहीं होगी।

IAS वीरा राणा संभालेंगी पदभार

इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य सचिव के पद का दायित्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी वीरा राणा संभालेंगी। राज्य शासन ने उन्हें आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

BJP के चहेते अधिकारी रहे IAS इकबाल सिंह बैंस

गौरतलब है कि 1985 बैच के आईएएस इकबाल सिंह बैंस भाजपा की शिवराज सरकार के सबसे चहेते अधिकारी रहे हैं। वे 30 नवंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के एक दिन पहले 29 नवंबर 2022 को ही उनकी सेवा में 6 माह के लिए वृद्धि कर दी गई थी। इसके बाद 30 मई 2023 को उनकी सेवावृद्धि अवधि समाप्त होनी थी, लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें दूसरी बार 30 नवंबर 2023 तक के लिए सेवावृद्धि दे गई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, गृह विभाग BJP के खाते में, जानें किसको कौन सा विभाग मिला?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। बीते...
spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵