back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना काल में दानदाताओं का सहयोग सराहनीय : शिवराज सिंह

जावरा में ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन रतलाम, 05 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को जिले के जावरा के ऑक्सीजन प्लांट का भोपाल से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर जावरा सिविल हॉस्पिटल परिसर में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद अनिल फिरोजिया, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, राजेंद्रसिंह लुनेरा, के.के. सिंह कालूखेड़ा उपस्थित थे । जावरा में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट की लागत 54 लाख रूपए है। ऑक्सीजन प्लांट से सिविल अस्पताल के 45 बेड एवं निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय के 20 बेड को सेंट्रल लाइन एवं सिलेंडरों से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि आपदा के दौर में ही व्यक्ति की परख होती है। जावरा में विधायक डॉ. पांडे ने अपनी कर्मठता सिद्ध की है। दानदाताओं का सहयोग भी सराहनीय है जो हमारी संस्कृति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष की बात है कि प्रदेश और साथ-साथ रतलाम जिले में भी कोरोना पॉजिटिविटी दर में उल्लेखनीय कमी आई है, लेकिन सावधानी बहुत जरूरी है। आमजन कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन करें। कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का सतत प्रचार-प्रसार आमजन के बीच में किया जाए। उन्होंने कहा कि जावरा का अस्पताल अपग्रेड किया जाएगा, बच्चों के लिए 20 बेडेड वार्ड भी बनवाया जाएगा। सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार जब मेरा जावरा आना होगा तो उन दानदाताओं से मुझे अवश्य मिलवाना, दानदाताओं का सम्मान होना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग पेड़ अवश्य लगाएं, पेड़ों से ऑक्सीजन मिलती है। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि कोरोना की आपदा के समय में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा अथक परिश्रम किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए सभी के सहयोग से कठिन चुनौतियों से निपटा गया है। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि सभी के सहयोग से जावरा में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है यह विशेष उपलब्धि है। इसमें सांसद निधि, विधायक निधि, जनप्रतिनिधियों, आमजन का व्यापक सहयोग मिला है। स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष सहयोग दिया गया है। विधायक ने कहा कि जावरा में बच्चों के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य वार्ड भी होगा जो सर्वसुविधायुक्त होगा। उन्होंने जावरा के लिए सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। विधायक द्वारा जावरा में 9 करोड़ 50 लाख की लागत से महिला चिकित्सालय निर्माण, 1 करोड़ 10 लाख रुपए की आधुनिक लेब निर्माण तथा एंबुलेंस उपलब्धता सौगात की जानकारी भी अपने उद्बोधन में दी। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिले में सबके समन्वित प्रयासों से कोरोना की पॉजिटिविटी दर में उल्लेखनीय कमी आई है। कार्यक्रम में सभी धर्मगुरु उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों द्वारा ऑक्सीजन प्लांट में सहभागी दानदाताओं का सम्मान भी किया गया हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...