back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्योपुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, भाई- बहन की मौत

श्योपुर, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार भाई बहन की मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ढोढर निवासी रिंकू राठौर (22 वर्षीय) पुत्र गिर्राज राठौर के बड़े भाई की शादी 17 मई को है। रिंकू शनिवार को बड़ौदा से अपनी चचेरी बहन जशोदा (35 वर्षीय) पत्नी जगदीश राठौर निवासी बड़ौदा और भांजे कुलदीप (12 वर्षीय) पुत्र जगदीश राठौर को बाइक से लेकर ढोढर जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब सात बजे जैनी-मानपुर के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतरी जोरदार थी कि बाइक सवार जशोदा राठौर और रिंकू बाइक से घिसटते हुए कुछ दूर तक चले गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भांजा कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी शिवराम कंषाना मौके पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से उसे कोटा रेफर कर दिया है। इधर हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत की खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मचने के साथ शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵