back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिवनीः कोरोना वैक्सीनेशन कार्यो में सकारात्मक भूमिका निभा रहे कोरोना वॉलंटियर्स

सिवनी, 23 अप्रैल(हि.स.)। वैश्विक कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन द्वारा जनजागरूकता के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश शासन द्वारा कोरोना के विरुद्ध युद्ध में समाज की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ की गई ‘ मैं भी कोरोना वॉलिंटियर’ अभियान का सिवनी जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण अंचलों में भी इस अभियान का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया है। जिला समन्यवक सौरभ शुक्ला ने शुक्रवार की शाम को जानकारी दी कि सिवनी जिले के प्रत्येक विकासखंड में मै भी कोरोना वॉलिंटियर्स योजना संचालित हैं। इस योजना के तहत स्वप्रेरणा से वॉलिंटियर लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि छपारा समन्यवयक अनिल चौरे के साथ पंजीकृत कोरोना वॉलिंटियर एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों द्वारा विकासखंड छपारा में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके साथ ही यह वालंटियर आम लोगों को वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। गोहना ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले ग्राम परासिया में बीएसडब्ल्यू के छात्रों और कोरोना वॉलिंटियर भुवनसिंह राजपूत, लेखराम राजपूत, राघवेंद्र, प्रियंका, प्रदीप कर्वेती द्वारा 31 व्यक्तियों को प्रोत्साहित कर कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगवाने में सहयोग किया गया है। इसके साथ यह वॉलिंटियर्स आम जनों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क उपयोग, लगातार हाथ धुलाने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने जैसी जनजागरूकता का प्रसार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵