नरसिंहपुर, 26 मार्च (हि.स.)। नरसिंहपुर जिले में निवासरत सपना पटेल पुत्री इमरत सिंह पटेल, होमगार्ड सैनिक निवासी ग्राम कठौतिया, तहसील करेली को गद्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय बालश्री अवार्ड 2016 मिला है। सहायक जनसम्पर्क संचालक राहुल वास्निक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह अवार्ड राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है परन्तु वर्तमान में कोविड-19 के बढते संक्रमण के कारण यह अवार्ड कलेक्टर वेद प्रकाश द्वारा प्रदान किया गया। यह अवार्ड महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष दिया जाता है। इस अवार्ड में प्रशस्तिपत्र के साथ शील्ड व 30000 रुपये की राशि एफडी के रूप में प्रदान की जाती है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश




