back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चकाचौंध से जगमगाया ऐतिहासिक शिरोमणि मेला वक्त से पहले समाप्त

मेले को दो दिन पूर्व समापित करने के आयोजन में यह आश्चर्यजनक तथ्य रहा कि कलेक्टर स्वयं मुख्य अतिथि थे, विधायक व्यस्त होने से नहीं आये, जो आये वे तैराकी संघ के अध्यक्ष थे

नर्मदापुरम, एजेंसी। नर्मदापुरम के ऐतिहासिक संत शिरोमणि रामजीबाबा का मेला दो दिन पहले ही समाप्त कर दिया। यह मेला 18 फरवरी को समाप्त होना था, लेकिन इसे 16 फरवरी को समापित कर एक मशहूर फिल्म की यह पंक्तियों को साबित कर दिया कि जब मॉझी नाव डुबोये तो उसे कौन बचाये।

मेले में आने वाली भीड़ के लिए खड़ी हुई परेशानी

मुख्य नगरपालिका और जिला प्रशासन की इस मनमानी ने मेले में आने वाली भीड़ के लिए परेशानी खड़ी कर कई सवाल इस मेले के कपाल पर लिख दिये है, जिनका जबाव इस नगर ही नहीं अपितु मेले में बाहर से व्यापार करने वाले आने वाले झूले ,मौत का कुआ, नटवरलाल गधा सहित सभी चाहते है।

18 फरवरी को खत्म होने वाला मेला 16 फरवरी किया समाप्त

अमरप्रेम फिल्म की ये दो पंक्तियॉ -मझधार में नैया डोले तो मॉझी पार लगाये, मॉझी जो नाब डुबोये , उसे कौन बचाये, संतशिरोमणि रामजीबाबा मेले के 18 फरवरी के दो दिन पूर्व 16 फरवरी को समापन में जो मेला और मेले में बाहर से व्यापार करने आये सभी के जेहन को झकझोर रहा है कि इस मेले के साथ उन्हें डुबोने वालों में स्वयं मांझी के रूप में उभरे कलेक्टर ने उन्हें बचाने की बजाय डुबो दिया, तब वे कैसे अपने आप को इस भारी नुकसान से सम्भाल पायेंगे?

विधायक व्यस्त होने की वजह से नहीं आ पाए

मेले को दो दिन पूर्व समापित करने के आयोजन में यह आश्चर्यजनक तथ्य रहा कि कलेक्टर स्वयं मुख्य अतिथि थे, विधायक व्यस्त होने से नहीं आये, जो आये वे तैराकी संघ के अध्यक्ष थे, जिन्हें चाहिए था कि मेले की नैया दो दिन पूर्व डूब रही है, यानि मझधार में डोल रही है तो उन्हें पार लगाना चाहिए, जिसके लिये मेले के सभी व्यापारी उनसे निवेदन कर अपनी यह बात बता चुके थे, पर वे मेले को डुबोने के पक्ष में पूरे मनोयोग,मनोबल से थे, बाकि जो थे वे सभी कलेक्टर के मातहम निरीह थे, जो उनके सामने जुबान खोलने की हिम्मत नहीं रखते, इसलिये ये सभी 2 दिन पूर्व ही मेले की बर्बादी के तमाशे के साक्षी बने।

महाशिवरात्रि पर्व के दो दिन पूर्व किया गया मेला समाप्त

हर किसी के दिमाग में यह सवाल झकझोर रहा है कि महाशिवरात्रि पर्व के दो दिन पूर्व नर्मदापुरम के मेले की हजारों लोगों की रौनक को बेरोनक कर मेले की बिजली आपूर्ति ठप्प करने के तुगलकी निर्णय के क्या मायने लगाये, जबकि मेले की नैया को डोलने पर मॉझी पार लगाये कि युक्ति की कसौटी पर नगरपालिका कोई गलती करती, या इस तरह का निर्णय लेती तब जिला प्रशासन उसके कान उमेटकर उसे लाईन पर ला देता, पर निर्णय तो जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर का है, जिसपर विधायक स्वयं सक्षम है कि वे इस बगावती तेवर को धरातल पर आने ही नहीं देते पर वे भी प्रशासन की गलती कहे या कमजोरी में शामिल होकर दो दिन पूर्व ही मॉझी का भरोसा तोड़ने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन न करनेवालों में शामिल हो गये, और कलेक्टर रामजीबाबा मेले को समय से दो दिन पूर्व ही बंद कर पचमढ़ी मेले की कमान संभालने जा पहुंचे।

Advertisementspot_img

Also Read:

World Book Fair: दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला 10-18 फरवरी तक, सऊदी अरब होगा मुख्य अतिथि

नई दिल्ली/रियाद, (हि.स.)। भारत और सऊदी अरब के मध्य हमेशा से ही प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। दोनों देशों के पारंपरिक रिश्तों के बीच 10-18...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...