back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएसआर के तहत रतलाम मंडल को मिले पांच ऑक्सीजन कॉंसेंट्रेटर

रतलाम,10 मई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को सीएसआर(कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉंसिबिलिटी) के तहत इप्का लेबोरेट्रीज रतलाम द्वारा पांच आक्सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीन उपलब्ध करवाए गए हैं। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण के कारण कई संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ रही है तथा ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए भारतीय रेल द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। रतलाम मंडल द्वारा भी अपने स्तर पर मरीजों को ऑक्सीजन की निर्बाध उपलब्धता को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत रतलाम मंडल को विभिन्न कॉर्पोरेट घरानों द्वारा भी सीएसआर के तहत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। रतलाम स्थित इप्का लेबोरेट्रीज द्वारा सीएसआर(कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉंसिबिलिटी) के तहत रतलाम मंडल को 10 लीटर क्षमता की 05 ऑक्सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीनें इप्का के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता को प्रदान की गईं । इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य) आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त सभी पांच ऑक्सीजन कॉंसेंट्रेटर मशीनें मंडल चिकित्सालय रतलाम को मरीजों के उपचार के लिए सौंप दिए गए हैं । हिंदुस्थान समाचार / शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

MP : रतलाम में जीतू पटवारी के काफिले पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा, कांग्रेस ने BJP पर मढ़ा दोष

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के रतलाम में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान उस समय तनाव की...
spot_img

Latest Stories

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵