back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होशंगाबाद जिले में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट निषेध

होशंगाबाद, 10 जून (हि.स.)। जिले में 16 जून से 15 अगस्त 2021 तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है । इस अवधि में मत्स्याखेट, मत्स्य परिवहन एवं मत्स्य विपणन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कलेक्टर धनंजय सिंह द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई हैं। जारी अधिसूचना अनुसार मध्यप्रदेश शासन,मछली पालन विभाग के निर्देशानुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है, को छोड़कर समस्त नदियों व जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। उक्त प्रतिबंधों में उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत 1 वर्ष तक का कारावास या ₹5000 तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाने का प्रावधान है। अधिसूचना के माध्यम से जनसाधारण एवं मत्स्य पालकों को सूचित किया गया है, कि उक्त अवधि में किसी प्रकार का मत्स्याखेट, परिवहन, विपणन ना तो स्वयं करें और ना ही इस कार्य में अन्य को सहयोग दें। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

August Trip Special : अगस्‍त महीने में बना रहे घूमने की प्लानिंग? ये जगहें रहेंगी परफेक्ट, आएगा खूब मजा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अगर आप अगस्त के महीने में परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने की सोच रहे...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵