उज्जैन, 13 मई (हि.स.)। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर आज एसडीएम संजीव साहू ने पाटीदार डायग्नोस्टिक सेंटर फ्रीगंज में छापामारी की। पता चला कि पाटीदार डायग्नोस्टिक सेंटर में बिना अनुमति के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहा है तथा पॉजिटिव मरीज के संबंध में जिला प्रशासन को सूचना भी नहीं दी जा रही है। प्रशासन को पॉजिटिव मरीज की सूचना नहीं देने से कोविड-19 की निगरानी भी नहीं हो पा रही थी। यह भी संभव है कि पॉजिटिव मरीज खुले में घूम कर दूसरे लोगों को भी संक्रमित कर रहे हो। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पाटीदार डायग्नोस्टिक सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। जांच में तहसीलदार अभिषेक शर्मा भी शामिल थे। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर




