तालाबंदी के कारण पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण नहीं होगा रतलाम,11अप्रैल(हि.स.)। जिले में तालाबंदी को ध्यान में रखते हुए 9वीं और 11 वीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्न-पत्र उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण स्थगित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा के आदेेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। पेपर एवं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 12 एवं 15 अप्रैल को होना था। उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचानालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जिन जिलों में तालाबंदी की स्थिति है उन जिलों में 12 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली 9 वीं और 11 वीं की परीक्षाएं अभी नहीं ली जाएगी। तालाबंदी खुलने के बाद प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाए। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा है कि कोई भी छात्र विद्यालय में प्रश्नपत्र लेने नहीं आएं। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी




