back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती सात मई को, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने किया शत-शत नमन

भोपाल, 06 मई(हि.स.)। संस्कृति, पर्यटन और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने भारतीय संस्कृति के नव-जागरण में पुरोधा, नोबेल पुरस्कार विजेता तथा राष्ट्रगान रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन किया है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष हम आजादी की 75वीं वर्षगाँठ हीरक जयंती के रूप में मनायेंगे। यह वर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमीर शहीद और बलिदानियों को स्मरण करने का वर्ष है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि श्री टैगोर एक महान कवि, नाटककार और संगीतकार भी थे। सुश्री ठाकुर ने कहा कि यदि आप अच्छे इंसान हैं और अच्छा काम करते हैं, तो आपको हमेशा याद रखा जायेगा। रवीन्द्रनाथ टैगोर जी भी ऐसे ही व्यक्ति थे। सुश्री ठाकुर ने बताया कि रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता की ठाकुरबाड़ी में हुआ। उन्हें गुरु के रूप में समाज सुधारक के रूप में साहित्यकार, कवि और चित्रकार के रूप में जाना जाता है। उनके द्वारा कही गई बातें आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। सुश्री ठाकुर ने कहा कि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर दार्शनिक थे। उन्होंने ही गाँधी जी को सबसे पहली बार ‘महात्मा कहकर पुकारा था। वर्ष 1913 में गीतांजलि’ के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। टैगोर जी की रचनाएँ आज भी पाठकों के दिलों में नया जोश भरने और उन्हें आगे बढ़ने लिए प्रोत्साहित करती हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर सभी भ्रातृ-भगिनी से आव्हान किया कि वे अपने घर की बैठक व्यवस्था में प्रसिद्ध क्रांतिकारी, महापुरुष, वैज्ञानिक, वीर पुरुष की फोटो लगायें। यह तस्वीर घर में भारतीय संस्कृति और परंपरा के उच्च आदशों का वाहक बनेगी। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵