अनूपपुर, 23 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ते आकड़ों में एक बार पुन: तेजी आई है। प्रदेश के तीन बड़े जिलों में लाकडउन की स्थिति आ गई है। कोरोना वायरस से बचाव एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए अन्य जिलों के साथ अनूपपुर प्रशासन ने भी मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान का शुभारभ्भ मंगलवार को किया गया। इस अभियान की सफलता के लिए जिले के पुलिस अमला ने पुलिस अधीक्षक एमएल सोलंकी के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में समस्त थाना क्षेत्रों में स्थानीय बस स्टैण्ड, तिराहा,चैराहा, ऑटो स्टैण्ड तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में सायरन बजाकर मास्क लगाने हेतु समझाईस दी गई। इस दौरान मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध सभी थानो में चालानी कार्यवाही में 233 लोगों से कुल 23,300 रुपये समन शुल्क वसूल कर मास्क पहनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की गई है कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें एवं शारीरिक दूरी का पालन करें। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला





