back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शराब पीकर खेला चोर-पुलिस का गेमः ‘पुलिस ऐसे पीटती है,’ कहकर दो दोस्तों ने तीसरे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई

MP Crime News: मध्य प्रदेश के शाजापुर हाईवे पर स्थित टुकराना गांव के पास ढाबे से एक व्यक्ति की लाश मिलने से पुलिस महकमें में खलबली मच गई। मामला 24 दिसंबर का है। दो दोस्तों के पीटने से एक दोस्त की मौत।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के शाजापुर हाईवे पर स्थित टुकराना गांव के पास ढाबे से एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश मिलने के बाद पूरे पुलिस अमले में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाने लगी। आखिर में पुलिस ने ढाबे से मिली लाश की गुत्थी को सुलझा लिया। जिसके बाद मंगलवार को इस मामले में एक और आरोपी जितेंद्र सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने राजेश सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार किया था। जिस व्यक्ति की लाश पुलिस को मिली है, वह सलसलाई थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने बताया कैसे मारा दोस्त को?

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे तीनों शराब के नशे में थे। इस दौरान उन लोगों ने चोर-पुलिस की गेम खेलना शुरू किया। जिसमें सुनील को चोर बनाया गया। जबकि, राजेश और जितेंद्र पुलिस बने। दोनों ने सुनील को बांध दिया और उसे पीटने लगे। कहने लगे कि पुलिस ऐसे पीटती है। फिर वे दोनों वहां से सुनील को उसी हालत में छोड़कर चले गए। पीटने के कारण घायल सुनील की मौत हो गई। अगले दिन सुनील की लाश मिली तो पुलिस ने जांच शुरू की।

मामला 24 दिसंबर का

गौरतलब है कि मामला 24 दिसंबर का है। 24 दिसंबर के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पाटीदार समाज के लोगों ने भी एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और उन्होंने एक आरोपी राजेश सौराष्ट्रीय को गिरफ्तार कर लिया। फिर मंगलवार को दूसरे आरोपी जितेंद्र सौराष्ट्रीय को भी रंथभंवर-बेरछा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला समझ की जांच

पुलिस ने कहा है कि हमने मामले में जांच की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। इसका वजह से हमने उसी एंगल पर जांच करने का विचार किया। मौके पर पुलिस टीम द्वारा काफी देर तक जांच पड़ताल की गई और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया था। कोतवाली टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यवाही हमारें साथ उप निरीक्षक सुरेंद्र मेहता, आरक्षक शैलेंद्रसिंह गुर्जर, आरक्षक शैलेंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक कपिल नागर, प्रधान आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक संजय पटेल, प्रधान आरक्षक रवि सेंगर, आरक्षक मनोज धाकड़ व मिथुन की सराहनीय भूमिका रही है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...