back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ludhiana Crime News: लुधियाना में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Ludhiana Triple Murder: लुधियाना में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इनके बच्चे विदेश में रहते हैं। तीनों की उम्र 70 से 90 के बीच है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Ludhiana Triple Murder:  एक ही परिवार के तीन लोगों की पंजाब के लुधियाना में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह दिल दहला देने वाली वारदात सलेम टाबरी थाने के न्यू जनकपुरी में हुई। सुबह 10 बजे जब दूध देने वाला उनके घर आया तब लोगों के इस घटना का पता चला। जब दूध लेने के लिए किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो दूधवाले ने पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन शव मिले, जिसमें दो उस कमरे में बिस्तर पर और एक नीचे फर्श पर पड़े हुए थे।

तीनों की उम्र 70 से 90 साल के बीच

मृतकों की पहचान चमन लाल और उनकी पत्नी सुरिंदर कौर, मां बचन कौर के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 70 से 90 साल के बीच हैं। जानकारी के मुताबिक इनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्य कल पूरे दिन घर से बाहर नहीं निकले थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह हत्या पांच जुलाई की शाम को ही हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या गला दबाकर की गई है। शवों पर इसके अलावा चाकू के निशान भी मिले हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि इस हत्या में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।

खुला मिला गैस सिलेंडर

पुलिस के अनुसार घर के अंदर सभी दरवाजे बंद थे। बाहर निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं है, इसलिए यह पता नहीं लग सका कि हत्यारा अंदर कैसे आया? इसके अलावा घर के अंदर गैस सिलेंडर भी खुला मिला है। सलेमटाबरी पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Delhi Double Murder Case: राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...