back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Weather News Update: खजुराहो में पड़ रही भीषण गर्मी, तापमान पहुंचा 45 डिग्री से पार, लोगों का हुआ बुरा हाल

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर आ गया।

भोपाल,हिन्दुस्थान समाचार। मध्यप्रदेश में इन दिनों नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही है। जून में पहली बार खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मंगलवार को प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर आ गया। देश के सबसे गर्म शहरों में पहले नम्बर में 45.9 डिग्री सेल्सियस के साथ उप्र का झांसी रहा।

प्रदेश के ग्वालियर-दमोह समेत छह शहरों में भी पड़ रही भीषण गर्मी

वहीं, प्रदेश के ग्वालियर-दमोह समेत छह शहरों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। भोपाल, जबलपुर समेत 22 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। हालांकि भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को सागर, दमोह, सिवनी और ग्वालियर में बारिश भी हुई।

भोपाल और ग्वालियर में हुई बूंदाबांदी

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय होने और वातावरण में नमी कम रहने के कारण तापमान भी बढ़ा हुआ है। मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में नौ, दमोह में दो, सिवनी में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि भोपाल, ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

कहीं-कहीं हो रही गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा भी

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ एनएन साहू ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर ओडिशा तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। इन मौसम प्रणालियों के असर से तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा भी हो रही है। बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, शहडोल, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं चल सकती है लू

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह की स्थित अभी बनी रहने की संभावना है। बुधवार को भी सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...