back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री सिलावट ने किया एमवाय अस्पताल में ब्लड नेट टेस्टिंग सेंटर का शुभारंभ

मध्य भारत का पहला ब्लड बैंक, जहां मिलेगा 99.9 प्रतिशत सुरक्षित रक्त इन्दौर, 28 फरवरी (हि.स.)। इंदौर के एमवाय अस्पताल में रविवार को उन्नत एवं सर्वाधिक रक्त इकाई संग्रहण करने वाले रक्तकोष में रक्त एवं रक्त के घटकों के विश्वस्तरीय जांच के लिए नेट टेस्टिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रक्तकोष में नेट टेस्टिंग के लिए स्थापित मशीन का लोकार्पण प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा किया गया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, विधायक आकाश विजवर्गीय, एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित उपस्थित रहे। इस असर पर बताया गया कि नेट टेस्टिंग सेंटर की स्थापना के बाद एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में अब 99.9 प्रतिशत सुरक्षित रक्त मिलेगा। यह मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि मध्य भारत में ऐसा पहला ब्लड बैंक होगा, जहां इतना सुरक्षित रक्त उपलब्ध होगा। अभी तक प्रदेश के किसी भी प्रायवेट, कॉर्पोरेट व सरकारी अस्पताल में इस स्तर की सुविधा नहीं दी जा रही है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. दीक्षित ने बताया कि जब कोई व्यक्ति रक्तदान करता है तो उससे लिए रक्त में एचआइवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, वीडीआरएल व मलेरिया की जांच की जाती है। ऐसे में अब नेट टेस्टिंग मशीन से इस स्थिति में रक्त में वायरस की पहचान आसानी से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर और आसपास के जिलों के रक्तकोष में आने वाले रक्त के सैंपल की गुणवत्तापूर्ण जांच भी ब्लड बैंक में की जा सकेगी। एमवायएच के ब्लड बैंक डायरेक्टर डॉ. अशोक यादव के मुताबिक थेलेसीमिया और ह्यूमोग्लोब्लोपैथी की बीमारियों में मरीजों को हर माह रक्त चढ़ाने की जरूरत होती है। अब इस नई तकनीक की मशीन से जांच करने पर ऐसे मरीजों को 99.9 प्रतिशत सुरक्षित रक्त मिल सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵