back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री डंग ने अधोसंरचना विकास एवं हितग्राहियों को वितरण किये पत्रक

मंदसौर, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास एवं हितग्राहियों को हितग्राही पत्रक वितरण का राज्यस्तरीय कार्यक्रम मिशन नगरोदय शुक्रवार को प्रदेश के साथ सीतामऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीपसिंह डंग ने की। कार्यक्रम में मंत्री डंग के द्वारा कहा गया कि सरकार के द्वारा लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। विकास के किसी भी कार्य में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। नगरों के साथ-साथ ग्रामीण विकास में हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर गरीब परिवार को प्राप्त करना चाहिए। जिन लोगों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए हैं। वह अपना कार्ड जरूर बनाएं। इसके माध्यम से गरीब परिवार को बीमार होने पर 5 लाख की सहायता राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाती हैं।इस अवसर पर मंत्री डंग द्वारा नगर परिषदों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को किश्त भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्रदान की गई। संबल योजना हितग्राहियों को सहायता राशि स्वीकृति की गई। सामाजिक सुरक्षा कल्याण पेंशन योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरण किये गए। खाद्यान्न पात्रता पर्ची के हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरण किया गया। दीनदयाल अंत्योदय योजना के हितग्राहियों को स्वरोजगार ऋण प्रदाय किये गए। मुख्यमंत्री केश शिल्पी योजना के हितग्राहियों को पंजीयन कार्ड प्रदाय किया गया। घरेलू काम काजी महिला योजना के तहत पंजीयन कार्ड प्रदाय किये गए। हिन्दुस्थान समाचार, अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...