back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Viral Video: तीसरी बार शादी का कार्ड हाई कोर्ट ले जाना कैदी को पड़ा भारी, जज बोले- कल कहोगे हनीमून पर जाना है

Madhya Pradesh News: हाई कोर्ट में कैदी को जज से अपनी शादी के लिए रिहाई मांगना भारी पड़ गया है जब जज ने कैदी को कोर्ट से धोखाधड़ी करने के आरोप में पकड़ लिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से एक अजीबो गरीब केस सामने आया। जेल में कैद अपराधी ने तीसरी बार अपनी शादी का बहाना बनाकर कोर्ट को चकमा देने की कोशिश की। लेकन उसकी ये चाल उसी पर भारी पड़ी। मामले की कार्यवाई करने वाले हाई कोर्ट के जज ने कैदी की चालाकी पकड़ ली।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का एक विडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमें आप कोर्टरुम के अंदर चल रही कार्यवाई देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल हुआ ये कि एक कैदी ने अपनी शादी के न्योते में शामिल होने के हाई कोर्ट में याचिका दर्ज की। जज को इस मामले में दाल में काला लगा। इस पर जज ने सवाल पूछा जेल में बंद कैदी की शादी है क्या? इस पर उन्हें जवाब में हां मिला। जज ने कहा- “वाह भाई वाह, कितने होनहार पुत्र हैं ये! जेल में सजा भुगत रहे हैं और इन्हें शादी करने का न्योता भी मिल गया है। ऐसा कभी सुना है आप लोगों ने कि जेल में रहते इंसान को शादी करने का न्योता मिला हो? इस पर जज को बताया गया कि दो बार पहले भी इनकी शादी तय हो चुकी है।” वकील ने कहा कि अब शादी तय हो गई है याचिका में कार्ड हमने फाइल किया है।

जज ने सुनाई खरी-खोटी

इस मामले में पहले भी दो वकीलों ने शादी का कार्ड याचिका में हाई कोर्ट में लगाई। इस पर जज ने बोला इसका मतलब है पहले भी कोर्ट के धोखा दे चुके हो। यह सुनते ही सब हैरान हो गए। जज ने कड़े शब्दों में कैदी को खरी-खोटी सुनाई और कहा पहले सजा भुगते फिर शादी करना। कल कहोगे हनीमून पर जाना है। जज की बात सुनकर वहां बैठे लोगों की हंसी की ठिकाना नहीं रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...