back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के शिविर में युवाओं ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

– होटल पीएस में हुआ आयोजन शिवपुरी, 15 मई (हि.स.)। शिवपुरी में शनिवार को होटल पीएस में माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से युवाओं के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। 18 प्लस वैक्सीन कैंप माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन ने होटल पी एस में आयोजित किया जिसमें पीडब्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम , पूर्व विधायक जसवंत जाटव, महेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर के शुभारंभ पर सर्वप्रथम जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सिस्टर अलका श्रीवास्तव और पूनम अटेरिया का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया । इस अवसर पर अतिथियों ने युवकों से संवाद किया और कहा कि वैक्सीन हमारा रक्षा कवच है पर हमें मास्क लगाए रखना है। इसके अलावा 2 गज की दूरी रखें तथा अनावश्यक घर से ना निकलें। शिविर में व्यवस्थाओं का निर्वाह हरवीर रघुवंशी, पवन जैन, विजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर मंगलम संस्था के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हेमन्त ओझा, भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जनपद के उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, संजय सांखला, योगेंद यादव ,नगर पालिका के पूर्व पार्षद इस्माइल खान आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

किरण राव ने अपेंडिक्स सर्जरी के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट, कहा- अब ठीक हो रही हूं…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर किरण राव ने अपेंडिक्स निकालने की सर्जरी के बाद अपने स्वास्थ्य के बारे में फैंस को जानकारी...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...