back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: जाने कौन है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट पाने वाली सांसद रीती पाठक

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट पाने वाली सांसद रीती पाठक क्यों है खास, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। रीती पाठक ने महिलाओ के लिए कई सामाजिक कार्य किये। अपनी समाज सेवा को आगे बढ़ाने और प्रदेश की महिलाओ की स्थिति को बेहतर करने के लिए उन्होंने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उनको अपने परिवार का पूरा सहयोग था। अपने अच्छे कार्यो की वजह से वह राजनीति में आई और अपना बेहतर कार्य करती रही। उसी के कारण बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है। बीजेपी ने रीती पाठक और अन्य 6 सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा का टिकट देकर राजनीति में खलबली मचा दी है। रीती पाठक सीधी से लोकसभा की सांसद हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2014 में रीता पाठक की भारी बहुमत से जीत हुई थी।

वह 2014 में मध्य प्रदेश के सीधी से विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीट से विजयी रही। उन्होंने अपने विपक्षी दल कांग्रेस के प्रत्याशी को 1,08,046 वोटों से हराया था। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीधी से इन्हें खड़ा करके बीजेपी ने विपक्षी दलों के लिए बड़ी चुनौती रख दी है

प्रोफाइल पर एक नजर

नाम :- रीती पाठक

जन्म :- 1 जुलाई 1977

जन्म स्थान :- खटखरी, सिंगरौली, मध्‍यप्रदेश

शिक्षा :- एमए, एलएलबी

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- रीती पाठक ने महिलाओ के लिए अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्य करना शुरू किये, उनके सामाजिक कार्यो में उनके परिवार का पूरा समर्थन रहा। रीती पाठक के सामाजिक सेवा के कार्य को पंख देने के लिए, उनके परिवार ने उन्हें सीधी से जिला पंचायत के अध्यक्ष के पद का चुनाव लड़ाया। जिसमे उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने 2010 से 2014 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

उनके जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण

रीती पाठक का जन्म 1 जुलाई 1977 को खटखरी, सिंगरौली, मध्‍यप्रदेश में हुआ था। रीता पाठक ने अपनी स्नातक की पढाई मध्य प्रदेश के रीवा से की। उन्होंने हिंदी साहित्य और इतिहास में बीए किया। इसके बाद उन्होंने इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रीवा से प्राप्त की। रीता पाठक ने एलएलबी में भी मध्य प्रदेश के रीवा जिला से स्नातक किया है। उनके पति का नाम श्री रजनीश पाठक है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

रीती पाठक की राजनीतिक यात्रा

उन्होंने महिलाओ के लिए सामाजिक कार्य किया। अपने परिवार के समर्थन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। परिवार के समर्थन से राजनीति में प्रवेश किया और 2014 में सीधी लोकसभा निर्वार्चन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2019 में फिर से लोकसभा चुनाव में सीधी से जीत हासिल की।

उनका पूरा राजनीतिक सफर

वर्तमान में सलाहकार समिति, विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सदस्य हैं।

वे 09 अक्टूबर 2019 से महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य और 13 सितंबर 2019 से कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति की सदस्य हैं।

वह मई, 2019 से मध्य प्रदेश की सीधी लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 1 मई 2016 – 25 मई 2019 तक लोक लेखा समिति की सदस्य का कार्यभार संभाला।

उन्होंने 05 फरवरी 2015 – 25 मई 2019 तक महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य और सलाहकार समिति, ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल स्वच्छता मंत्रालय की सदस्य का कार्यभार भी संभाला था।

उन्होंने 1 सितंबर 2014 – 25 मई 2019 तक कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति की सदस्य का कार्यभार संभाला था।

मई, 2014 को मध्य प्रदेश से लोकसभा सांसद बनी।

उन्होंने 2010 से 2014 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष का पदभार संभाला था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...