back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमलनाथ का BJP में जाने की अटकलों से इंकार, मीडिया को बताया जिम्मेदार, बोले-‘क्या कभी मेरे मुंह से यह सुना है?

Kamalnath News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को फिर खारिज कर दिया है।

भोपाल, (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को फिर खारिज कर दिया है। उन्होंने इन अटकलों के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि ‘क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? आप यह खबर चलाते हैं और फिर मुझसे इसके बारे में पूछते हैं। पहले आपको इसका खंडन करना चाहिए।

मैं पहले ही इस बात का खंडन कर चुका हूं

दरअसल, कमलनाथ गत 17 फरवरी को अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली पहुंचे थे। तब सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब 10 दिन बाद मंगलवार को कमलनाथ दिल्ली से छिंदवाड़ा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने भाजपा में जाने की खबरों का एक बार फिर से खंडन किया है। उन्होंने छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया के द्वारा भाजपा में जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि ‘क्या आपने कभी मेरे मुंह से यह सुना है? यह बात मीडिया में चलाई गई थी, उसके बाद ही मेरे से पूछा गया था, लेकिन मैं पहले ही इस बात का खंडन कर चुका हूं।

यह सरकार कर्जे पर चल रही है

उन्होंने कहा कि मैं यहां अपनों के बीच आया हूं। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करूंगा और किसानों के फसलों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा देने की मांग करूंगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार कर्जे पर चल रही है। ये जनता का पैसा है। वहीं, लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही नामों की घोषणा की जाएगी।

कमलनाथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे

बता दें कि कमलनाथ पांच दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान वे यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल होंगे। राहुल की यात्रा दो फरवरी को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...