back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर: बेटे की ट्यूटर संग फेरे ले रहे डॉक्टर को पुलिस ने भेजा जेल

इंदौर, 20 जून (हि.स.)। 15 साल छोटी बेटे की ट्यूटर से प्रेम विवाह रचाने वाले 50 वर्षीय डॉक्टर को भंवरकुआं थाना पुलिस ने रविवार सुबह जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट पेश किया था। उधर, दुल्हन बनी लक्ष्मीप्रिया ने डॉक्टर की पत्नी कांता सहित बेटे और बेटी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करवा दिया है। पिटाई के बाद दुल्हन लक्ष्मीप्रिया शनिवार को मंडप छोड़ कर भाग गई थी और फिलहाल किसी निजी अस्पताल में इलाज करा रही है। भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी के मुताबिक लक्ष्मीप्रिया टॉवर चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती है। देर रात एमएलसी मिलने पर पुलिस ने उसके बयान लिए। लक्ष्मीप्रिया ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर जितेंद्र से प्रेम करती है। शनिवार को दोनों परिवारों की रजामंदी से फेरे ले रहे थे। जैसे ही पंडितों ने मंत्रोचार शुरू किया डॉक्टर की पत्नी कांता अपने बेटे, बेटी, ससुर मांगीलाल व अन्य रिश्तेदारों को लेकर आ गई। फेरे पड़ने के पहले ही उस पर टूट पड़ी और जमकर पिटाई कर दी। हाथ में चोट आने से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। देर रात पुलिस ने कांता सहित चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। उधर पुलिस ने डॉक्टर जितेंद्र के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की तो एसडीएम ने जेल वारंट बना दिया। पुलिस ने रविवार सुबह उसे जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय डॉ. जितेंद्र का कंपेल क्षेत्र में क्लिनिक है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे यशवंत की टीचर से 10 साल से डॉक्टर का प्रेम प्रसंग चल रहा है। कांता, उसके बेटे और पिता मांगीलाल को भी इसकी जानकारी है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵