back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धोखाधड़ी करने वाले कॉलोनाइजरों की कुंडली तैयार,कलेक्टर के पास पहुंची शिकायतें

धोखाधड़ी करने वाले कॉलोनाइजरों की कुंडली तैयार,कलेक्टर के पास पहुंची शिकायतें गुना 22 फरवरी (हि.स.) । शहर में कॉलोनाइजरों ने एक भूखंड को तीन-तीन लोगों को बेच दिया। इसकी शिकायतें जब कलेक्टर के पास पहुंची, तो उन्होंने तहसीलदार और नपा सीएमओ की टीम गठित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि कई भूखंड मालिकों ने जनसुनवाई में भी कलेक्टर को आवेदन दिए है। उधर, कलेक्टर का कहना है कि अगर किसी के साथ कॉलोनाइजरों ने धोखाधड़ी की है, तो पीडि़त सीधी शिकायत कर सकता है। इन कॉलोनाइजरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाएगा। तहसीलदार ने 140 अवैध कॉलोनियां काटने वाले कॉलोनाइजरों की सूची भी कलेक्टर को भेज दी है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अवैध कॉलोनाइजरों द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल में तीन शिकायतें उनके पास पहुंची है। इन कॉलोनाइजरों के खिलाफ थाने में वह मामला दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह प्लॉट की खरीदी करते समय सारे दस्तावेजों की जांच कर लें, जिसकी वजह से वह कॉलोनाइजरों से ठगे न जाए। उधर,तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भी अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अभी हाल में एक कॉलोनाइजर के खिलाफ थाने में भी मामला दर्ज करा दिया गया है। फुलवारी कॉलोनी में कटे भूखंडों की हो रही है जांच कलेक्टर ने कहा कि शहर में फुलवारी कॉलोनी सहित अन्य कॉलोनियों में कॉलोनाइजर ने भूखंड खरीने वालों के साथ धोखाधड़ी की है। एक भूखंड तीन-तीन जगह बेच दिया गया है। उधर, नपा प्रशासन का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ वह लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों ने दबंगों के संरक्षण में अवैध कॉलोनी काटी है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा में ज़मीन खरीदने के लिए जेब करनी होगी ढीली, कलेक्टर रेट फिर बढ़ेंगे, गुरुग्राम में सबसे ज़्यादा उछाल

नई दिल्ली/रफ़्तार डेस्क। हरियाणा में ज़मीन खरीदना अब महंगा हो जाएगा, राज्य सरकार अगस्त महीने से प्रॉपर्टी के संशोधित कलेक्टर रेट लागू करने जा...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵