back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की मनाई जयंती

गुना, 10 मार्च (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की बुधवार को जयंती मनाई गई। इस दौरान सिंधिया समर्थक पुरानी गल्ला मंडी स्थित पार्क में पहुंचे, जहां उन्होंने स्व. सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. सिंधिया ने सदैव जनहित और विकास को सर्वोपरि रखा। हमें भी उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर योगेंद्र लुंबा, विट्ठल मीना, रविंद्र रघुवंशी, अनिल जैन, सुनील मालवीय, श्रवण धाकड़, वंदना मांडरे, संजीव विजयवर्गीय, जयदीप रघुवंशी, घासीराम अहिरवार, अलका बिंदल, प्रणव जैन, सचिन भार्गव आदि मौजूद रहे। स्व. सिंधिया के आशीर्वाद से पाया मुकाम इधर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया ने बुधवार को अपने निवास पर माल्यार्पण कर स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह स्व. माधवराव सिंधिया के आशीर्वाद से हैं। उनके साथ बिताए हुए अनमोल क्षणों को आज भी याद कर मन भावविभोर हो जाता है। उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि जो जनसेवा और विकास की भावना के साथ वह काम करते थे, उनके पदचिन्हों पर पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया चल रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...