back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो लोगों को गाड़ी से कुचलने के मामले में वाहन मालिक विद्युत कंपनी के उप महाप्रबंधक निलंबित

वाहन चालक की सेवाएं समाप्त भोपाल, 16 जून (हि.स.) । मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक (एसटीसी) संभाग विदिशा जी.एल.सिंह के प्रायवेट वाहन के ड्रायवर द्वारा शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो व्यक्तियों पर वाहन चढ़ाये जाने के कारण कंपनी द्वारा जी.एल.सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अनुबंधित किराये के वाहन के ड्राइवर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह जानकारी बुधवार को जनसंपर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने दी। गौरतलब है कि वाहन दुर्घटना के वक़्त जी.एल.सिंह वाहन में मौजूद थे। उक्त वाहन दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना संज्ञान में आते ही प्रथम दृष्टया उप महाप्रबंधक एसटीसी द्वारा बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं वाहन चालक को लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में वाहन चलाने का दोषी मानते हुए कंपनी द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई है। कंपनी ने उक्त वाहन दुघर्टना में कथित मृत हुए व्यक्तियों के परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...