back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सीएम शिवराज ने किया नमन

भोपाल, 11 अप्रैल (हि.स.)। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत ज्योतिबा फूले की आज रविवार को जयंती है। ज्योतिराव गोविंदराव फुले भारत के महान विचारक, समाजसेवी, लेखक और दार्शनिक थे। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म आज ही के दिन साल 1827 में हुआ था। उनको महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्य के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें नमन किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर ज्योतिबा फुले के समाज उत्थान के लिए किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा ‘शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है- ज्योतिबा फुले। शिक्षा के माध्यम से नारी व असमर्थों के जीवन को सशक्त बनाने का प्रयास करने वाले,सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर नमन! आपके अमूल्य विचार सदैव मानवता का कल्याण करते रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने संदेश में कहा ‘समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि – कोटि नमन। समाज में व्याप्त अस्पृश्यता और अशिक्षा जैसी कुरीतियों के खिलाफ़ उनका योगदान सदा याद किया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ज्योतिबा फुले को जयंती पर नमन करते हुए कहा ‘विद्या बिना गई मति, मति बिन गई गति, गति बिन गई नीति, नीति बिन गया वित्त। वित्त बिन चरमराए शूद्र, एक अविद्या ने किए कितने अनर्थ।। क्रान्तिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर सादर नमन। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा ‘महान समाजसेवी, विचारक और सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण में अतुलनीय योगदान दिया है। उनके विचार और संघर्ष हमेशा नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵