गुना 6 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संक्रमण के चलते मंगलवार को न्यायालय का प्रवेशद्वार बंद करने के साथ ही परिसर को सेनेटाइज कराया गया। इस दौरान अपने जरुरुी कार्यों को लेकर अंदर जाने वाले लोगों की भीड़ दरवाजे पर एकत्रित हो गई। बताया जाता है कि जिला न्यायालय में पदस्थ एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला है। इसी पर से न्यायालय परिसर को सेनेटाइज कराया जाने लगा। वहीं इस दौरान न्यायालय परिसर में अनअपेक्षित आवाजाही रोकने के लिए मुख्य द्वार बंद करा दिया गया। जहां देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। यही नहीं न्यायालय परिसर में उक्त स्थिति सामने आने के बाद कुछ अधिवक्ता व अन्य लोग तो जरूरी कामकाज निबटाने के बाद परिसर से निकल लिए। इस दौरान छोटे द्वार से अपेक्षित अधिवक्ताओं व मुवक्किलों को प्रवेश दिया जाता रहा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक




