back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP CM Oath Ceremony: मप्र के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

Bhopal: मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण आज होगा।

दोनों उप मुख्यमंत्री भी लेंगे पद की शपथ

डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। प्रधानमंत्री आज सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद वह सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। डॉ. मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संभावना है कि नए मुख्यमंत्री के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

ये नेता भी हो सकते हैं शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में माणिक साहा, एन बिरेन सिंह, पेमा खांडू भी शामिल हो सकते हैं।

सुरक्षा-व्यवस्था

भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें 2 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार हो रहा है, जहां 2 दर्जन से अधिक नेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए लाल परेड में 3 हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। यहीं पर वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵