back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल: हमीदिया-सुल्तानिया की नर्सों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जमकर की नारेबाजी

भोपाल, 30 जून (हि.स.)। वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल की लगभग 400 नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। हड़ताल पर जाने से पहले सभी नर्सें बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल परिसर में बने डी-ब्लॉक के पास एकत्रित हुईं और उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। राजधानी भोपाल के हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल की 400 नर्सें बुधवार सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। इस हड़ताल का फैसला एसोसिएशन की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया था। नर्सेस एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष मंजू मेश्राम ने कहा कि हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक हम अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से आश्वासन देने के बावजूद हमारी मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक काम बंद रहेगा। इधर, अस्पताल प्रबंधन ने हड़ताल को देखते हुए मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए तीन दिन के लिए नर्सिंग स्टूडेंट्स और एनआरएचएम की तरफ से तैनात नर्सेस की रोस्टर बनाकर ड्यूटी लगाई है। पहले सोमवार से होने वाली थी हड़ताल हमीदिया की 300 और सुल्तानियां की 100 नर्सेस ने अपनी मांगें नहीं माने जाने पर सोमवार को एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया था। सोमवार सुबह नर्सेस अधीक्षक कार्यालय के सामने एकत्रित हुई। यहां हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक और गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन के आश्वासन के बाद नर्सेस काम पर लौट गई थीं। मंगलवार को दोबारा नर्सेस यूनियन ने बैठक हुई और बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...