अशोकनगर,10 जून(हि.स.)। जिले की पिपरई थाना पुलिस ने 15 लाख रुपये कीमत की 31 मोटरसाइकिलें जप्त कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों द्वारा उक्त सभी मोटरसाइकिलें झांसी (उ.प्र.) से चोरी किए जाना कबूल किया है। पिपरई पुलिस को मिली बढ़े स्तर पर सफलता पर एसपी रघुवंश सिंह द्वारा पिपरई पुलिस थाने पर गुरुवार को प्रेसवार्ता का पूरे मामले का खुलासा किया गया। पुलिस खुलासे में बताया गया कि उक्त 6 आरोपितों से जप्त की गईं सभी मोटारसाइकिलें झांसी से चुराई जाना कबूल की गईं हैं, तथा आरोपितों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में झांसी पुलिस को अवगत कराया गया है। बताया गया कि पकड़े गए आरोपितों में एक आरोपित शातिर वाहन चोर है, जो पूर्व में वाहन चोरी के मामले में जिले के कदवाया थाने एवं झांसी में गिरफ्तार हो चुका है। पिपरई टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पिछले 20 दिनों में वाहन चोर पकडऩे की यह तीसरी कार्रवाई है। टीआई ने बताया गया पकड़े गए आरोपितों में बल्लू प्रजापत झांसी, ऋषभ लोधी सर्करा ईसागढ़, नीतू लोधी, अभिषेक लोधी,धर्मेन्द्र जाटव गोपालपुरा ईसागढ़, तथा आकाश कुशवाह शामिल हैं। पिपरई पुलिस की इस बढ़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। हिन्दुस्थान समाचार /देवेन्द्र ताम्रकार




