back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सांसद मेनका गांधी पर भडक़े अजय विश्रोई, कहा- मैं शर्मिंदा हूं वो मेरी पार्टी की सांसद हैं

जबलपुर, 26 जून (हि.स.)। जबलपुर जिले के पाटन विधायक अजय विश्नोई के ट्वीट से एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। इस बार उन्होंने अपने ट्वीट में भाजपा सांसद मेनका गांधी पर निशाना साधा है। वेटनरी डॉक्टर से बदसलूकी मामले में पूर्व मंत्री अयज विश्नोई ने भाजपा सांसद मेनका गांधी का विरोध जताते हुए उन्हें निहायत ही घटिया महिला बताया है। अजय विश्रोई ने ट्वीट कर कहा ‘उन्होंने ट्वीट में कहा है कि विगत दिवस सांसद श्रीमती मेनका गांधी ने पशु चिकित्सक डॉ. विकाश शर्मा से जिन शब्दों में बात की, उससे वेटरनरी कॉलेज जबलपुर घटिया सिद्ध नहीं हो जाता है, परन्तु यह जरूर सिद्ध हो जाता है कि मेनका गांधी निहायत ही घटिया महिला हैं, मैं शर्मिंदा हूं कि ये मेरी पार्टी की सांसद (नेता नहीं) हैं। दरअसल सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने वेटरनरी के डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की है, उन्हें अपशब्द कहें हैं। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर के वेटरनरी डॉक्टर विकास शर्मा से बातचीत में जिस तरह से पूरे वेटरनरी कॉलेज को घटिया कहा था उससे जबलपुर में उनके खिलाफ जमकर आक्रोश दिख रहा है। दो ऑडियो भी इस संबंध में वायरल की जा रही हैं जिनमें कथित तौर पर मेनका गांधी वेटरनरी के डॉक्टरों को अपशब्द कह रही हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ देशभर में पशु चिकित्सक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जबलपुर के वेटरनरी डॉक्टरों और छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। वेटरनरी डॉक्टरों ने सांसद मेनका गांधी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत भी दी है। गुरुवार से यह प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को छात्राओं और महिला अध्यापकों ने प्रदर्शन किया था। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने किया मेनका का बचाव अजय विश्नोई की टिप्पणी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव मेनका गांधी के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला पर टिप्पणी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा ठीक नहीं है। कोई हमारी पार्टी से हो या ना हो। हमारी पार्टी में निश्चित परंपरा है। हम इस मसले पर बातचीत करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵