back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आजीविका मिशन से जुडने के बाद दिव्यांग विनीता हुई आत्मनिर्भर

रतलाम, 30 जून (हि.स.)। जिले ग्राम गोंदीधर्मसी की रहने वाली दिव्यांग श्रीमती विनिता शर्मा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वे आजीविका मिशन समूह से जुडी और समूह द्वारा किए जाने वाले कार्यों को समझा और बचत करना प्रारम्भ कर दिया और विनीता ने अपने समूह में 11 महिलाओं को जोड लिया। समूह को सीआईएफ द्वारा 75 हजार रुपए की राशि दी गई जिसमें से विनीता को 10 हजार रुपए का ऋण मिला। उक्त ऋण की राशि को विनीता ने कपडे की दुकान तथा पार्लर में लगाकर रोजगार में बढोत्तरी की जिससे उन्हें 300 से 500 रुपए प्रतिदिन आमदनी हो जाती है। आजीविका मिशन से जुडने के बाद विनीता ने कृषि सीआरपी, वीपीआरपी, सीआरपी जैसे प्रशिक्षण प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि विनीता ने ग्राम ऊनी में सीआरपी ड्राईव चलाई जिसमें आपने सीआरपी दीदी के रुप में अपनी एक अलग ही छवि निर्मित की हुई है। विनीता कहती हैं कि जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए जब मैं आजीविका मिशन से जुडी तो मुझे आत्मनिर्भर होने का सही अर्थ समझ मे आया। जीवन में जब हम अकेले प्रयास करते हैं तो शायद अपने तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन आजीविका से जुडने के बाद यह अहसास हुआ कि आजीविका वह कुंजी है जहां निरन्तर प्रयास करने से सफलता मिलना सुनिश्चित है। वे कहती हैं कि आज मैं एक अच्छी कम्युनिटी लीडर बन गई हूं जहां मुझमें आत्मनिर्भर होने के सारे गुण आजीविका से प्राप्त हुआ है। विनीता का सपना है कि मैं लोगों के लिए प्रेरणा बनना चाहती हूं कि मुझसे लोग कुछ करने की प्रेरणा लें कि जीवन में कोई भी कार्य हो लगन और मेहनत से किया जाए तो सफलता जरुर मिलती है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵