back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निजी अस्पतालों में 20 फीसदी बेड गरीब कोरोना मरीजों के लिए रहेंगे आरक्षित

09/05/2021 गुना 9 मई (हि.स.) । आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है, तो उसका निशुल्क उपचार आयुष्मान योजना के तहत चिन्हित निजी अस्पतालों में मुफ्त होगा। इस संबंध में कलेक्टर ने निजी अस्पताल संचालकों की बैठक लेकर उनसे आगे आने और रजिस्ट्रेशन कराने कहा। इसके लिए निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति के लिए आरक्षित रखना होंगे। इस व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निश्शुल्क कोविड उपचार के लिए शासन ने मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना लागू करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. ने इस संबंध में जिले के नर्सिंग होम संचालकों की बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने नर्सिंग होम संचालकों से कहा कि कमजोर परिवारों के सदस्यों का कोविड उपचार करने के लिए आप लोग आगे आएं और अपना पंजीयन कराएं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के उपचार के लिए आयुष्मान योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस कार्ड के माध्यम से आयुष्मान संबद्ध अस्पताल में निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं। शासन ने संबद्ध अस्पतालों में 20 प्रतिशत बेड आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नर्सिंग होम संचालकों को बताया कि प्रत्येक अस्पताल में शासन की ओर से जो प्रभावी अधिकारी हैं, उनके अलावा एक-एक समन्वय अधिकारी नियुक्त रहेगा। कोई भी व्यक्ति जो आर्थिक से कमजोर है, उसके परिवार के किसी भी सदस्य का कार्ड है, तो वह इन आरक्षित पलंगों पर निशुल्क उपचार करा सकता है। यदि किसी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं है और वह गरीब है, तो उसकी जानकारी शासन द्वारा तैनात को-आर्डिनेटर को देंगे। तीन दिन में उस व्यक्ति का कार्ड बनाकर दिया जाएगा। यदि इस दौरान अस्पताल संबंधित व्यक्ति से पैसे जमा करा लेता है, तो उसके पैसे वापस करने होंगे। बैठक में अपर कलेक्टर विवेककुमार रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ निलेश परीख, एसडीएम अंकिता जैन, सीएमएचओ डॉ. पी. बुनकर एवं नर्सिंग होम के संचालक मौजूद रहे। यह हैं आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पताल जिले में आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में सहयोग हॉस्पिटल, सचिन हॉस्पिटल, आर्शीवाद हॉस्पिटल, राम हाईटेक नर्सिंग होम एवं संजीवनी नर्सिंग होम शामिल हैं। यहां योजना के तहत गरीबों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। आयुष्मान संबद्ध कोविड अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारियों का एडमिशन एवं उपचार बिना किसी बाधा के सुगमता से हो सके, इस उद्देश्य से अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। नोडल अधिकारी निरंतर फोन पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵