back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दतिया में बच्‍चों के लिए 20 विस्तरों का आईसीयू तैयार

दतिया, 21 मई (हि.स.)। चिकित्सा महाविद्यालय दतिया ने जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की भी तैयारियां शुरू कर दी है। तीसरी लहर से निपटने के लिए 20 विस्तरों की व्यवसथा बच्चो के लिए की गई है। जिसमें 14 बैड बच्चों के लिए और 6 बैड नवजात शिशुओं के उपचार के लिए रखे गए है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के अथक प्रयासों से कालेज की स्थापना के समय से ही दतिया में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार एवं विस्तार हो रहा है। डा. मिश्र के प्रयासों से ही कोविड अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन टैंक स्थापित हुआ है। मेडीकल कालेज के आक्सीजन प्रभारी डा. राजेश गुप्ता ने बताया कि जिलाधीश संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर और मेडीकल कालेज के डीन डा. राजेश गौर सतत् नेतृत्व में इस टीम वर्क से आक्सीजन टैंक के माध्यम से आक्सीजन की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। आक्सीजन की अनवरत उपलब्धता को देखते हुए दतिया ही नहीं अपितु टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, सागर, छतरपुर, ग्वालियर, भोपाल और दिल्ली से भी मरीज दतिया कोविड अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार कराकर स्वस्थ्य होकर घर वापस पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अस्पताल में 12 मीट्रिक टन का एलएमओ प्लांट एवं पर्याप्त संख्या में आक्सीजन के भरे सिलेण्ड़र उपलब्ध है। कोविड मरीजों के लिए आवश्यकतानुसार आक्सीजन कंसंट्रेटरस, एचएचएनसी, एनआरबीएम मास्क और हवा की शुद्धता बनाए रखने के लिए जगह-जगह एयर प्यूरीफायर रखे गए है। इसके अतिरिक्त आॅक्सीजन बनाने के लिए अलग से शासन द्वारा पीएसए प्लांट बनाया जा रहा है। जो वातावरण की हवा से ही आॅक्सीजन बनाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष तिवारी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...