back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रज्वल की बढ़ीं मुश्किलें; महिला ने दर्ज करवाया रेप केस, दी थी महिला और उसके पति को मारने की धमकी

महिला द्वारा एसआईटी के सामने करवाया अपना बयान दर्ज। सांसदों और विधायकों के पास जाती थी महिला विकास के लिए फंड मांगने। पूर्व जिला पंचायत सदस्य है महिला।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जनता दल सेक्यूलर से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा जानकारी के अनुसार, एक पूर्व जिला पंजायत सदस्य ने प्रज्वल के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही बताया कि उसे तीन साल तक पीड़ित किया जाता है और वीडियो बनाई गई, जिन्हें प्रज्वल उसे ब्लैकमेल और धमकाने के लिए इस्तेमाल करता था। महिला ने अपनी प्रज्वल के खिलाफ एफआईआर कर्नाटक सीआईडी में दर्ज करवाई और अपना बयान दर्ज करवाया।

फंड जुटाने का काम करती थी महिला

एफआईआर के अनुसार, महिला सांसद और विधायकों के पास जाती थी अपने इलाके में विकास के लिए फंड लेने के लिए। शिकायत में कहा गया है कि कथित तौर पर उसके एक जनवरी, 2021 से 25 अप्रैल, 2024 तक कई बार रेप किया गया। सीआईडी ने यह मामला एक मई को दर्ज किया।

कब मिली प्रज्वल पहली बार प्रज्वल से

शिकायत में कथिच तौर पर कहा गया है कि महिला प्रज्वल के पास छात्राओं के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक हॉस्टल में सीट की अर्जी लेकर गई थी। महिला ने शिकायत में कहा कि वह 2021 में प्रज्वल रेवन्ना से सरकारी आवास पर मिली थी। जहां उसने महिला एक फर्स्ट फ्लोर पर जाने को कहा, वहां पहले से ही कई महिलाएं प्रज्वल का इंतजार कर रही थीं। ग्राउंड फ्लोर पर सभी लोगों से बात करने के बाद प्रज्वल फर्स्ट फ्लोर पर गए और सभी महिलाओं से बात की। लेकिन आखिर में महिला को अपने कमरे में बुलाया।

प्रज्वल की माता को नहीं मिला था टिकट

कमरे में बुलाने के बाद प्रज्वल ने उनका हाथ पकड़ा और दरवाजा बंद कर दिया। प्रज्वल ने महिला से कहा कि उनके पति कुछ ज्यादा ही बोल रहे थे। सा ही प्रज्वल की माता को विधायक का चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी महिला के पति के हस्तक्षेप के कारण नहीं मिला। जिसके बाद प्रज्वल ने महिला से अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। जिसपर महिला ने आपत्ति जताई और चिल्लाने की बात की। इसके बाद प्रज्वल ने महिला को धमकाने के लिए कहा कि उसके पास बंदूक है, और वह उस महिला और उसके पति को नहीं छोड़ेगा। जिसके बाद प्रज्वल ने अपने मोबाइल से महिला का कपड़े उतारते हुए वीडियो बना लिया और उसका रेप भी किया।

एसआईटी के सामने मामला आने से बनी हिम्मत

महिला का कहना है कि प्रज्वल ने उसे धमकी दी की अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा। जिसके बाद प्रज्वल कई बार महिला को वीडियो कॉल करता और कपड़े उतारने को कहना इसके अलावा कई बार उसे साथ रेप भी किया। महिला का कहना है कि उसने डर की वजह से अभी तक इस मामले की शिकायत नहीं की। लेकिन क्योंकि मामला अब एसआईटी के सामने आ चुका है जिससे महिला को हिम्मत मिली और वह अपनी बात रख पाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...