back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ी मुश्किलें; पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस, जर्मनी से भेजा मैसेज- जल्दी आउंगा भारत

पूर्व मंत्री और एमएलए एचडी रेवन्ना और उसके बेटे प्रज्वल के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एसआईटी के सामने पेश होने के लिए अतिरिक्त सात दिनों का अनुरोध किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रज्वल रेवन्ना, हसन सांसद और बीजेपी-जेडी(एस) गठबंधन के लोकसभा 2024 के उम्मीदवार ने बुधवार को, कथित तौर पर अपने उपर लगे आरोपों की जांच होने के बाद कहा कि सच्चाई सबके सामने जरूर आएगी। निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के बाद, सांसद प्रज्वल रेवन्ना चुपके के विदेश चले गए। उन्होंने अब कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एसआईटी के सामने पेश होने के लिए अतिरिक्त सात दिनों का अनुरोध किया है। इस टीम को सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े लगभग 3,000 वीडियो और तस्वीरों की जांच करने का काम सौंपा गया है।

लुक आउट नोटिस हुआ जारी

बता दें कि क्योंकि प्रज्वल एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए इसलिए गृह मंत्रालय की तरफ से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। अब जैसे ही वह भारत में लैंड करने उन्हें तुरंत अरेस्ट करके एसआईटी के सामने पेश कर दिया जाएगा।

क्या बोले प्रज्वल रेवन्ना

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा के पोते, प्रज्वल रेवन्ना ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं फिलहाल बेंगलोर में नहीं हूं, जिसके कारण जांच का हिस्सा नहीं बन पाया मैंने बेंगलोर सीआईडी से अपने वकील द्वारा बात कर ली है। सच जल्द ही सामने होगा।

क्या है मामला

पूर्व मंत्री और एमएलए एचडी रेवन्ना और उसके बेटे प्रज्वल के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत उनकी रिश्तेदार व घर में खाना बनाने का काम करने वाली महिला द्वारा की गई है। महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। साथ ही महिला का कहना है कि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करता था और आपत्तिजनक तरीके से बात करता था। जिसके बाद उन्होंने प्रज्वल का नंबर ब्लॉक करवा दिया।

वकील द्वारा एसआईटी को सौंपा पत्र

प्रज्वल जनता दल (एस) के टिकट से हसन से दोबारा चुनाव लड़ रहे है। यह सूचना उस पत्र से प्राप्त हुई है जो उनके वकील अरुण ने एसआईटी के डीएसपी को सौंपा है। साथ ही पत्र में एसआईटी के सामने सात दिन के अंदर पेश होने की बात भी कही गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की सियासत पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵