back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना पर बड़ी कार्रवाई, अश्लील वीडियो कांड को लेकर FIR दर्ज, आरोपी विदेश फरार

Prajwal Revanna: कर्नाकट में हसन से एनडीए उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वायरल वीडियो से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनावी माहौल है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया 26 अप्रैल 2024 को पूर्ण हो चुकी है। वहीं कर्नाकट में हसन से एनडीए उम्मीदवार और मौजूदा सांसद प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वायरल वीडियो से देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। भाजपा ने इस मामले से अपने को किनारा कर लिया है। प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो को लेकर उनके और उनके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो को लेकर एक विशेष जांच दल(एसआईटी) गठित कर लिया है। कर्नाटक सरकार ने यह निर्णय राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नागलक्ष्मी चौधरी की उनको लिखित शिकायत के बाद लिया है।

अश्लील वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है: प्रज्वल रेवन्ना

प्रज्वल रेवन्ना जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते हैं। प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनपर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रज्वल रेवन्ना जांच में सहयोग करने की बजाय विदेश चले गए हैं। प्रज्वल रेवन्ना ने अपने चुनाव एजेंट के जरिये अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अश्लील वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। बताना चाहेंगे कि प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार है। इस लोकसभा सीट में 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। प्रज्वल रेवन्ना पिछले साल ही एनडीए में शामिल हुए थे। वहीं भाजपा ने इस मामले से अपने को किनारा कर लिया है।

यह कार्य एसआईटी का है और वे अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे

राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा है कि वे एसआईटी को खुलकर इस मामले में कार्य करने देंगे। हम उन्हें प्रज्वल रेवन्ना को विदेश से कैसे लाना है इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे। यह कार्य एसआईटी का है और वे अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 27 अप्रैल 2024 शनिवार रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो को लेकर एसआईटी गठित करने के फैसले की जानकारी दी थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...