कौन हैं उज्जवल निकम? जिन्हें BJP ने दो बार की सांसद पूनम महाजन की जगह टिकट दिया

उज्जवल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर हैं। वो 1993 के बम ब्लास्ट कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकारी वकील रहे हैं।
Ujjawal Nikam 
Mumbai
Ujjawal Nikam MumbaiFacebook/Ujjwal Nikam

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बीजेपी ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उज्जवल निकम को टिकट दिया है। निकम ने 26/11 आतंकी हमला मामले में कसाब को फांसी की सज़ा दिलाई थी। इसके साथ ही गुलशन कुमार मर्डर, 1993 के मुंबई ब्लास्ट जैसे हाई प्रोफाइल मामलों में पब्लिक प्रोसिक्यूटर रहे हैं।

कौन हैं उज्जवल निकम?

उज्जवल निकम ने 26/11 आतंकी हमले में सरकार की ओर से वकालत की थी। उन्होंने ही बॉम्बे हाई कोर्ट में इस पूरे मुकदमे के दौरान अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले के मुख्य आरोपी कसाब को फांसी दिलाई। 21 नवंबर, 2012 की सुबह 7:30 बजे कसाब को फांसी के तख्ते पर चढ़ाया गया था।

उज्जवल निकम की गिनती भारत के हाई प्रोफाइल वकीलों में होती है। वो 26/11 आतंकी हमले के अलावा 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस, मुंबई गैंग रेप केस 2013, कोपारडी रेप केस और मर्डर 2016 मामलों में भी वकील रहे। पूनम महाजन के पिता प्रमोद महाजन के मर्डर केस में भी उज्जवल निकम पब्लिक प्रॉसीक्यूटर थे। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

बीजेपी ने 15वीं लिस्ट में दी जगह

बीजेपी ने आज 15वीं लिस्ट जारी कि जिसमें मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उज्जवल निकम को टिकट दिया। इस लिस्ट में केवल इन्हीं का नाम शामिल है। मुंबई में लोकसभा की कुल 6 सीटें हैं। शहर की सारी सीटें हॉटसीटों की श्रेणी में आती है। मुंबई में पांचवें चरण को 20 मई को मतदान होंगे।

राजनीति में किस्मत आजमाना चाहते हैं उज्जवल निकम

बीजेपी ने उज्जवल निकम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से उतारकर बड़ा दांव चला है। उज्जवल निकम का लोग बहुत सम्मान करते हैं। वह वकालत छोड़कर अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in