Loksabha Polls: शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 53.51% वोटिंग; कांग्रेस से BJP में आईं नवनीत राणा पर सबकी नजरें

Loksabha Polls: महाराष्ट्र में शाम 05:00 बजे तक 53.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Loksabha Election 2024
Loksabha Election 2024raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लोकसभा के दूसरे चरण के लिए आज 26 अप्रैल 2024 को मतदान हो रहा है। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर जनता वोटिंग कर रही है। वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। वहीं महाराष्ट्र में भी 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शाम 05:00 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक वोटिंग त्रिपुरा में 76.23 प्रतिशत हुई है। महाराष्ट्र में शाम 05:00 बजे तक 53.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।

महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों में शाम 05:00 बजे तक मतदान प्रतिशत

वर्धा में 56.66%,

अकोला में 52.49%

अमरावती में 54.50%,

बुलढाणा में 52.24%,

हिंगोली में 52.03%,

नांदेड़ में 52.47%

परभणी में 53.79%

यवतमाल-वाशिम में 54.04%

उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म दर्शन से की थी

नवनीत राणा भी महाराष्ट्र में काफी चर्चा में रही हैं। वह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ी थी। जिसमे उनको हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने उस चुनाव में शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराया था और सांसद चुनी गयी थी। नवनीत राणा 28 मार्च 2024 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थी। वह भाजपा के टिकट से अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। आज अमरावती की जनता शाम 6 बजे तक उनके भाग्य का निर्णय ले लेगी। जिसका परिणाम 4 जून 2024 को आ जायेगा। नवनीत राणा का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने 12वी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और मॉडल के रूप में कार्य शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म दर्शन से की थी। वह एक तेज तरार नेता हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in