back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नक्सली इलाके में युवक की गला रेतकर हत्या

गिरिडीह , 17 मई ( हि. स. ) जिले के नक्सल प्रभावित पीरटाड़ इलाके के खुखरा थाना क्षेत्र के खरपोका गांव के खेत में 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेत कर की गयी हैा । युवक की पहचान कारीटांड़ टोला निवासी अजहर अंसारी के पुत्र हबीबुल्लाह अंसारी (22) के रूप में की गई है, जिस निर्ममता के साथ हबीबुल्लाह की हत्या गला रेत कर की गई उसे पुलिस भी सम्भवना जता रही है कि युवक की हत्या किसी मामले में आपसी रंजिश के कारण हुआ। हालांकि हत्या किस हथियार से किया गया यह भी स्पष्ट नहीं हुआ। क्योंकि घटनास्थल पर कोई हथियार नहीं मिला और न ही कोई आपत्ति जनक समान ही बरामद हुआ। युवक के पिता अजहर ने भी अभी तक किसी पर बेटे के हत्या का संदेह जाहिर नहीं किया है। खरपोका गांव के कारीटांड़ टोला के खेत में पड़े शव को सबसे पहले इसी टोले के एक ग्रामीण ने देखा। घटना की जानकारी पूरे गांव के ग्रामीणों को मिली। इसके बाद पिता और परिजनों समेत काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी खुखरा थाना पुलिस को भी दिया गया। थाना के एसआई नीतिन झा भी पुलिस जवानों के घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि हबीबुल्लाह रविवार की रात करीब नौ बजे खाना खा कर घर से निकला। वहीं दूसरे दिन सोमवार की सुबह हबीबुलह का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर कारीटांड़ टोला के चिलगा नदी से ऊपर खेत में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /कमलनयन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...