back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय वित्त मंत्री ने राज्यों की मांग को अनसुना किया : रामेश्वर

रांची, 12 जून (हि.स.)। झारखण्ड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने स्वास्थ्य उपकरणों पर लगने वाले जीएसटी को शून्य प्रतिशत करने की राज्यों की मांग को केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अनसुना कर दिया है। उरांव शनिवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री डा निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सौ वर्षों में ऐसी महामारी नहीं देखी गई। ऐसे में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, दवाईयां सहित अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य उपकरणों पर जीएसटी शून्य प्रतिशत करने का आग्रह 28 मई की बैठक में अनुरोध किया गया था। इस प्रकार की मांग गैर भाजपा शासित नौ प्रदेशों ने भी किया था। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने सात मुख्यमंत्रियों के ग्रुप आफ मिनिस्टर की टीम बनाई थी, जिसमें ज्यादातर भाजपा के मुख्यमंत्री थे। जिसके आलोक में राज्यों की मांग को नकारते हुए पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री उरांव ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए इससे जुड़ी हुई दवाइयां, स्वास्थ उपकरण एवं अन्य किसी भी सामग्री पर पांच प्रतिशत का जीएसटी भी लगाना सर्वथा अनुचित है और देश की जनता के साथ विश्वासघात है। कोविड-19 संक्रमण के बाद जीएसटी लगाए जाने पर विचार किया जा सकता था लेकिन अभी के दौर में जीएसटी लगाना केंद्र सरकार की निरंकुशता को दर्शाता है। देश की जनता केंद्र सरकार के इस जनविरोधी नीति को कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...

नवरात्रि की अष्टमी-नवमी को ही क्यों करते हैं कन्या पूजन? जानिए इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज अष्टमी और नवमी के...

Jhargram Assembly Seat पर BJP दिखाएगी दम या TMC का चलेगा सिक्का, जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵