back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रशिक्षु दारोगा सात हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जमशेदपुर, 19 मई (हि. स.)। जादूगोड़ा थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा आलोक कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घूस के सात हजार रुपये बरामद किए गए। इसके बाद टीम उसे अपने साथ ले गई। गिरफ्तार दारोगा 2018 बैच का है। उससे एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि आलोक कुमार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने नरवा में सड़क दुर्घटना में मारे गए बाइक सवार युवक के पंचनामा बनाने और स्वजनों का बयान लेने को सदर अस्पताल भेजा था। वहीं दारोगा ने घूस की रकम लेकर जादूगोड़ा के एक व्यक्ति को बुलाया था। दारोगा ने केस हल्का कर देने का झांसा देकर जादूगोड़ा के एक व्यक्ति से सात हजार रुपये की मांग की थी, जिसकी शिकायत व्यक्ति ने एसीबी शाखा, जमशेदपुर में की थी। उसकी शिकायत को सही पाया गया था। इसके बाद दारोगा को घूस की रकम देने को शिकायकर्ता ने संपर्क किया। दारोगा ने रकम लेकर सदर अस्पताल उसे बुलवाया। वहां शिकायत करने वाले व्यक्ति के साथ एसीबी की टीम ने दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵